LATEHER : प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी ने बनवारी साहू महाविद्यालय को नई पहचान दिलाई ।
लातेहार, झारखंड ।
बनवारी साहू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी ने अपने 37 वर्षों के शैक्षणिक सफर में संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 1989 में अंग्रेजी विभाग में शिक्षक के रूप में महाविद्यालय से जुड़े प्रो. तिवारी ने संस्थान के उतार-चढ़ाव के बीच निरंतर विकास की दिशा में कार्य किया। उनके प्रयासों से महाविद्यालय को कला एवं वाणिज्य संकाय में स्थायी संबद्धता मिली। वर्ष 2018 में प्राचार्य बनने के बाद उन्होंने कुशल प्रशासन और शैक्षणिक नेतृत्व का परिचय दिया।
उनके नेतृत्व में वर्ष 2023 में महाविद्यालय को NAAC से 'बी' ग्रेड की मान्यता प्राप्त हुई, जिससे संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ी। इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन विभाग ने भवन एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए। प्रो. तिवारी ने बताया कि यूजीसी के मानकों के अनुरूप सभी निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ