LATEHER : सीसीटीवी की नजर में बिना हेलमेट चालक, लातेहार में 110 बाइक सवारों का ऑनलाइन चालान।
लातेहार, झारखंड ।उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान फिर शुरू किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि गुरुवार दोपहर 4 बजे तक 110 बाइक चालकों का सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑनलाइन चालान किया गया। चालान की प्रति संबंधित वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है। जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी जिला नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
Report By Ram Kumar (Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ