LATEHER : जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता: सरोजनी एनी तिर्की।
लातेहार, झारखंड।जिले की नवनियुक्त आईटीडीए निदेशक सरोजनी एनी तिर्की ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सभी कार्य पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किए जाएंगे। आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सरोजनी एनी तिर्की ने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जिले के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक सरकारी सुविधाओं की प्रभावी पहुंच बनाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
Report By Ram Kumar (Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ