LATEHER : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लातेहार का बेहतर प्रदर्शन, 118 प्रतिशत लक्ष्य हासिल।
लातेहार, झारखंड ।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लातेहार जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी के नेतृत्व में जिले को मिले 786 लाभुकों के लक्ष्य के विरुद्ध 933 महिलाओं को योजना से जोड़कर 118 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। इस प्रदर्शन के साथ लातेहार जिला झारखंड में 12वें स्थान पर रहा, जबकि योजना की दूसरी किस्त के भुगतान में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड की 128, बरवाडीह प्रखंड की 235, चंदवा प्रखंड की 97, गारू प्रखंड की 162, लातेहार प्रखंड की 160, महुआडांड़ प्रखंड की 71 तथा मनिका प्रखंड की 113 महिलाओं का फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) सत्यापन अभी लंबित है। उन्होंने सभी लाभुक महिलाओं से अपील की कि वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर जल्द से जल्द एफआरएस प्रक्रिया पूरी करें, ताकि पहली किस्त का भुगतान समय पर किया जा सके। पात्र गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
Report By Ram Kumar (Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ