CHANDANKIYARI : झारनाडांगा में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू समाजसेवी सिमन्त रजक ने किया उद्घाटन।
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड।
चन्दनकियारी प्रखंड स्थित तैतुलिया गांव के झारनाडांगा में शनिवार को बुढ़ा बाबा क्लब,तैतुलिया की और से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार कोदुवाबिटा, टांड़ घुटु ने भतुआ की टीम को 3 पेलेंटी गोल से हराकर जीत दर्ज की।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी (अजा) मोर्चा के केन्द्रीय सचिव सिमन्त रजक व विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएलकेएम के जिला महामंत्री राकेश कुमार महतो उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैदान में गेंद को किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कदुआविठा टांड़ घुटु और भतुआ की टीमों के बीच खेला गया। यह एक संघर्षपूर्ण मैच था जिसमें कदुआविठा टांड़ घुटु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भतुआ की टीम को 3 पेलेंटी गोल से पराजित किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर केन्द्रीय सचिव सिमन्त रजक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा होती है, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या खेल के मैदान में उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कार और खेल कोटे से नौकरियों के अवसर प्रदान करने की जरूरत है, जिससे युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ेगा।
आयोजनकर्ता और श्री रजक ने जानकारी दी कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई रविवार को खेला जाएगा। विजेता टीम को एक बड़ा बकरा और कप, जबकि उपविजेता टीम को एक छोटा बकरा पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।
मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका विभिषण कुम्भकार ने निभाई। मौके पर जेएलकेएम नेता अंकित कुम्भकार, सुशांत मंडल, राजू टुडू, साधुचरण महतो, अमर कुमार सिंह, दिलीप दास, हरि पद रजवार, मंटू रजवार, विवेक रजक, समामलाल हसदा, महादेव रजवार, बासु रजवार, प्रकाश रजक आदि शामिल रहे
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ