LATEHER : दादी का सपना पूरा करने निकली श्रेया बनी लातेहार की शान, जानिए श्रेया की संघर्ष की कहानी । श्रेया सुमन ने नीट-2026 में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 359 हासिल की, अब बनेगी डॉक्टर।

 LATEHER : दादी का सपना पूरा करने निकली श्रेया बनी लातेहार की शान, जानिए श्रेया की संघर्ष की कहानी । 

श्रेया सुमन ने नीट-2026 में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 359 हासिल की, अब बनेगी डॉक्टर। 

लातेहार, झारखंड  । 

 यह खबर उस पोती का है, जो अपना, अपने माता-पिता का नहीं, बल्कि अपनी दादी के सपनों के लिए कड़ी मेहतन की। पोती ने उनका देखा हुआ सपना को साकार करने की ओर एक कदम और आगे बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में उनकी पोती डॉक्टर बन समाज, लातेहार वासियों और देशवासियों की सेवा करेगी। मैं बात कर रहा हूं लातेहार जिला मुख्यालय के चंदनडीह निवासी नवीन कुमार और सुमन सिंह की पुत्री श्रेया सुमन की। श्रेया सुमन ने नीट-2026 में शानदार सफलता हासिल कर परिवार के साथ आज लातेहार जिला का गौरव बढ़ाया है। श्रेया ने 720 में 627 अंक प्राप्त कर सामान्य ईडब्लयूएस श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 359 हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

श्रेया की शुरुआती शिक्षा 10वीं तक संत जेवियर स्कूल पहाड़पुरी लातेहार में हुई, जबकि 11वीं और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने रांची के कपिल देव डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की। 


पहले प्रयास में असफलता, फिर मेहनत से हासिल की सफलता

श्रेया पहली बार नीट परीक्षा में सफल नहीं हो सकी थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी दादी के सपने को साकार करने का संकल्प लेकर उन्होंने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ दोबारा तैयारी की। लगातार मेहनत और लगन का परिणाम रहा कि इस बार उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 359 हासिल कर सफलता का परचम लहरा दिया।

परिजनों ने बताया मेहनत और अनुशासन का परिणाम

श्रेया के पिता नवीन कुमार सिंह ने कहा कि उनकी बेटी ने हमेशा अपनी दादी के सपने को अपना लक्ष्य बनाया और पूरी निष्ठा के साथ तैयारी की। आज उसकी मेहनत रंग लाई है।

वहीं, चाचा विनय सिंह ने कहा कि श्रेया की सफलता उसकी मेहनत, अनुशासन और पूरे परिवार के सहयोग का परिणाम है। यह उपलब्धि केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे लातेहार जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि श्रेया की कहानी जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है कि लक्ष्य तय कर ईमानदारी से मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलती है।

जिलेभर से मिल रही शुभकामनाएं

श्रेया सुमन की इस उपलब्धि पर जिलेभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे लातेहार के लिए गौरव का क्षण बताया।

शुभकामनाएं देने वालों में विनय सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, जय सिंह, राजन तिवारी, पंकज सिंह, बिपिन ठाकुर, रामकुमार विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, लक्ष्मी, राजू यादव, नागेंद्र यादव, शशि ठाकुर,अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, श्याम किशोर पांडे, अनुज मजूमदार, अंकित पांडे, डॉ. विनय, मुकेश कुमार पांडे, दीपक कुमार, संतोष पासवान, अमित कुमार, रंजीत कुमार, विवेक चंद्रवंशी, गौतम कुमार, उत्तम कुमार, अमोद साहू, रविंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी शामिल हैं।






Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ