RANCHI :*श्री गणेश पूजा महोत्सव 2026 को भव्य रूप से मनाने का निर्णय एवं नई कार्यकारिणी का गठन*

RANCHI :*श्री गणेश पूजा महोत्सव 2026 को भव्य रूप से मनाने का निर्णय एवं नई कार्यकारिणी का गठन*


*रांची, झारखंड*

न्यू स्टार नवयुवक संघ, श्री गणेश पूजा समिति की एक आवश्यक बैठक दिनांक 19/07/2026 को समय संध्या 5 बजे समिति के संरक्षक श्री कृष्ण शर्मा जी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वर्तमान अध्यक्ष श्री नवीन साहू ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष *श्री गणेश पूजा महोत्सव 14/09/2026 से 25/09/2026 तक कुल दस दिवसीय पूजा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों ने इस बार महोत्सव को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने पर बल दिया।

समिति के सुचारू संचालन एवं आगामी पूजा को सफल बनाने के उद्देश्य से नए सदस्यों को शामिल करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

*नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2026*

1. *संरक्षक:* श्री कृष्णा शर्मा, छत्रधारी महतो, राकेश सिंह, विक्की शर्मा, सुरेश साहू, प्रवीण साहू, कृष्ण मुरारी मेहता, दिलीप साहू, प्रभु दयाल बड़ाईक, चंद्र तिर्की 

2. *अध्यक्ष:* श्री नवीन साहू

3. *उपाध्यक्ष:* महावीर नायक, अंजय मेहता, दीपक साहू, अमर देव, राजेश सिंह,अमर प्रताप 

4. *सचिव:* संदीप मेहता 

5. *सह-सचिव:* रमेश साहू, अंकित शर्मा, नवीन कुमार महतो 

6. कोषाध्यक्ष: हर्ष राज 

7. सह-कोषाध्यक्ष: राजा कुमार,आकाश साहू

8. *पंडाल प्रभारी:* सुजीत सिन्हा, उमेश महतो 

9. पूजा प्रभारी: बिनोद जयसवाल, असित महतो, सुनील सिंह 

10. *मीडिया प्रभारी:* आदर्श सिंह, अस्मित राज

11. *मेला एवं सुरक्षा प्रभारी:* दीपू महतो, सनी कुमार, दीपक मेहता, संजय शर्मा, अमरजीत यादव, राजेश रंजन 

12. *कार्यसमिति सदस्य:* मनीष सिंह, रौनक सिंह, राज साहू, आर्ची सिंह, शुभ जयसवाल, अंश मेहता, अजय कुमार

अध्यक्ष श्री नवीन साहू ने कहा कि _"समिति का प्रयास रहेगा कि इस वर्ष गणेश महोत्सव को सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता के साथ मनाया जाए। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें।"






By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ