LATEHER : लातेहार व चंदवा में चला सघन वाहन जांच अभियान, 35 वाहनों से ₹1.43 लाख का ई-चालान।

LATEHER : लातेहार व चंदवा में चला सघन वाहन जांच अभियान, 35 वाहनों से ₹1.43 लाख का ई-चालान। 


लातेहार, झारखंड ।

 उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में लातेहार एवं चंदवा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों की जांच की गई।


जांच के दौरान कुल 95 वाहनों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों के विरुद्ध ₹1,43,500 का ऑनलाइन ई-चालान किया गया। चंदवा में 20 मोटरसाइकिल एवं 4 भारी वाहनों से कुल ₹56,000 का जुर्माना वसूला गया, जबकि लातेहार में 11 भारी वाहनों पर ₹87,500 का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया।


जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा।






Report By Ram Kumar (Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ