CHANDANKIYARI : जेएलकेएम के संस्थापक सदस्य सुशांत मंडल के दादाजी चक्रधर मंडल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए जेएलकेएम के जिला महामंत्री।
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड।
चन्दनकियारी प्रखण्ड के पर्वतपुर निवासी जेएलकेएम के संस्थापक सदस्य सुशांत मंडल के 97 वर्षिय दादाजी चक्रधर मंडल की आकस्मिक निधन मंगलवार को उनके पैतृक गॉंव पर्वतपुर में होने की दु:खद खबर सुनकर उसकी अंतिम यात्रा में किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार एवं जेएलकेएम जिला महामंत्री राकेश कुमार महतो शामिल होकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए भाविनी श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय चक्रधर मंडल अपने पिछे अपने महादेव मंडल की भरा पुरा परिवार छोड़ कर गए। उनकी अंतिम संस्कार दामोदर नदी घाट, पाबराटांड़ में उनके पुत्र महादेव मंडल ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में जेएलकेएम जिला महामंत्री राकेश कुमार महतो, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजु महतो, प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, प्रखण्ड सचिव मुकेश महतो, विश्वनाथ माझी, सुशांत मंडल समेत समाजसेवी, राजनीतिक दलों के नेता व ग्रामीणों ने नम ऑंखों से दी अंतिम विदाई।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ