LATEHER : राजेश पांडेय के पुत्र के निधन पर सांसद बैद्यनाथ राम ने जताया शोक।
लातेहार, झारखंड।
राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शनिवार को लातेहार के किनामाड़ स्थित राजेश पांडेय के आवास पहुंचे। उन्होंने दो दिन पूर्व इलाज के दौरान राजेश पांडेय के पुत्र के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि वे परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी। मौके पर झामुमो नेता प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, दीपक कुमार, दयानंद पांडेय, रंजीत कुमार, अरशद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ