CHANDANKIYARI : चन्दनकियारी में प्रथम क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की हाथों में तीर धनुष एवं टांगा को असमाजिक तत्वों ने किया अतिग्रहण ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।
चन्दनकियारी में स्थापित चुआड़ विद्रोह के महानायक देश के प्रथम क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की हाथों में तीर धनुष एवं टांगा को गुरुवार की रात को असमाजिक तत्वों के द्वारा खंडित किये जाने से चन्दनकियारी के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने कड़ी शब्दों निंदा की। उन्होंने कहा है कि पहले रांची में भगवान बिरसा मुंडा के साथ साथ लगातार विनोद बिहारी महतो, टिकैत उमरांव सिंह अब रघुनाथ महतो की हाथों में तीर धनुष एवं टांगा को खंडित करना संगठित उपद्रवी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने शासन और प्रशासन से आरोपियों को जल्द चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ