CHANDANKIYARI : समर्थकों ने क से शुरू होकर पीएचडी की पढ़ाई पुरी करने की संघर्ष पर केक काट कर डुमरी विधायक जयराम महतो के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

CHANDANKIYARI : समर्थकों ने क से शुरू होकर पीएचडी की पढ़ाई पुरी करने की संघर्ष पर केक काट कर डुमरी विधायक जयराम महतो के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को डॉक्टर की उपाधि प्राप्त होने की खुशी पर शुक्रवार को किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार के नेतृत्व में चन्दनकियारी के आसनबनी स्थित तिरंगा मोड़ पर केक काट कर डुमरी विधायक डॉ.जयराम कुमार महतो को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं श्री रजवार ने कहा कि जेएलकेएम सुप्रीमों सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो की डॉक्टर की उपाधि की यह सफलता केवल एक डिग्री ही नहीं, बल्कि उनके कठिन संघर्ष, अटूट धैर्य और कभी न हार मानने वाले हौसले का प्रमाण है। तमाम विपरीत परिस्थितियों और अभावों के बावजूद उन्होंने जिस तरह अपनी लगन से इस मुकाम को हासिल किया है, वह समाज के हर उस व्यक्ति के लिए एक मिसाल है जो अपनी परिस्थितियों से लड़ रहा है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हम जैसे वंचित अत्यंत गौरवांवित है। ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके यह ज्ञान और यह उपाधि समाज के कल्याण में काम आए और वे अपने सफलता के नित नए कीर्तिमान स्थापित करें। मौके पर झारखण्ड आन्दोलनकारी नेता दुर्गा चरण महतो, सिमन्त रजक, झारु रजवार, उपेन्द्र हॉसदा, रुपेश कुमार महतो, अमृत महतो, मन्टु प्रसाद महतो, अंकित कुम्भकार, विश्वनाथ कुम्भकार, लंकेश्वर महतो, बबलु कुम्भकार, दिलीप कुमार महतो, युधिष्ठिर टुडू, दिपक कुमार महतो, राधु बाउरी, भुतनाथ महतो, संतोष प्रमाणिक, प्रफुल्य कुम्मकार, राणु बाउरी, संजय कुम्भकार, अर्जुन महतो, गोपाल कुम्मकार, भीम महतो आदि शामिल रहे।







Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari , Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ