LATEHER : राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम से मिला रसोइया संयोजिका संघ का प्रतिनिधिमंडल।
लातेहार,झारखंड ।
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद रविवार को रसोइया संयोजिका संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में सांसद वैद्यनाथ राम के आवासीय कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता देवी केशरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह लातेहार जिला प्रभारी देवकी देवी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र राम सहित कई सदस्य मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने संघ की विभिन्न मांगों व समस्याओं से सांसद को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। सांसद वैद्यनाथ राम ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ