LATEHER : गौशाला भ्रमण से नन्हे विद्यार्थियों ने जाना गौसेवा का महत्व।

 LATEHER : गौशाला भ्रमण से नन्हे विद्यार्थियों ने जाना गौसेवा का महत्व। 


लातेहार, झारखंड।

धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को कक्षा उदय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों को धर्मपुर शिव मंदिर के पीछे स्थित गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण से एक दिन पूर्व कक्षाचार्या रूबी कुमारी ने विद्यार्थियों को गौमाता के लिए फल एवं रोटी लाने की जानकारी दी थी। सभी बच्चे अपने साथ रोटी, फल सहित अन्य खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे और गौमाता को प्रेमपूर्वक खिलाया।


गौशाला में बच्चों को गायों की देखभाल, उनकी दिनचर्या, खान-पान तथा गाय से मिलने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ बच्चे गायों को देखकर उत्साहित हुए, जबकि कुछ शुरुआत में थोड़ा सहमे नजर आए। शिक्षकों ने बच्चों को गौसेवा और पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश भी दिया। प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के निर्देशन में आयोजित यह शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कर्मचारी बसंती देवी, मुन्ना उरांव एवं नंददेव उरांव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।






Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ