LATEHER : सदर अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ।
लातेहार, झारखंड।
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे सदर अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्घाटन सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी राजमोहन खलखो की अध्यक्षता में उपाधीक्षक सदर अस्पताल एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके बाद परिवार नियोजन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ अभियान अवधि के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जनसंख्या स्थिरता के प्रति जागरूक करेगा।कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीपीएम निर्मल कुमार, डीपीसी उदय शरण प्रसाद , डीडीएम, डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर, एफपी बीटीटी, एफपी काउंसलर, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ