RAMGARH : श्री सत्यनारायण पूजा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की हुई पूर्णाहुति,।
◆भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया भोग।
◆आयोजिका वंदना अम्बष्ट ने समस्त श्रद्धालुओं का व्यक्त किया आभार।
गोला, रामगढ़, झारखंड।
चित्तरंजन सेवा सदन परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ। सोमवार की संध्या कथा का विधिवत विसर्जन किया गया, जबकि मंगलवार को श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा, वैदिक हवन एवं पूर्णाहुति के साथ ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में यजमान के रूप में कुँवर कुमार बक्सी एवं उनकी धर्मपत्नी मधु बक्सी ने सभी धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। चित्तरंजन सेवा सदन की संचालिका वंदना अम्बष्ट सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं समस्त लोगों के कल्याण की कामना की। पुरोहित कृष्ण वल्लभ पाठक, उपेंद्र इंद्र गुरु, भास्कर तिवारी एवं अमरेंद्र गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। आयोजित भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
◆आयोजिका वंदना अम्बष्ट ने आमलोगों एवं श्रद्धालुओं का किया आभार
आयोजिका वंदना अम्बष्ट ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. अजित कुमार की प्रेरणा एवं संकल्प के अनुरूप सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवा सदन परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन को सफल बनाने में कुँवर कुमार बक्शी, मधु बक्शी, अरुण कुमार बक्शी, सुजाता बक्शी, अमिता अम्बष्ट सहित चित्तरंजन सेवा सदन के सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन समारोह में बड़कागाँव विधायक रोशन लाल चौधरी, भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन, बोकारो जिला परिषद सदस्य आकाश सिंह, रेखा चौधरी, गोपी प्रसाद, सनत सिन्हा, संतोष चौधरी, प्रदीप चंद्र लाला, संजय बक्सी, मनोज मिश्र, जनार्दन पाठक, सुशील बुधिया, रवि सिन्हा, सुजीत सिन्हा, सुबोध बक्सी, रेखा सिन्हा, अंजला मिश्रा, बेबी अग्रवाल, रेनू देवी, रेणू मिश्रा, सरयू महतो, मनीष कुमार, सदानंद प्रमाणिक, टोपन महतो, रजनीश आनंद, सुचाँद, राजनाथ महतो, महेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ