LATEHER : लातेहार समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

  LATEHER : लातेहार समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।


लातेहार, झारखंड ।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार, रांची द्वारा अधिसूचना संख्या 4573, दिनांक 6 जुलाई 2026 के माध्यम से झारखंड राज्य समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के पदनाम में परिवर्तन किए जाने पर लातेहार जिला समाहरणालय के कर्मियों ने खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर कर्मियों ने उपायुक्त लातेहार से शिष्टाचार मुलाकात कर सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की।

कर्मियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के सभी मंत्रियों, मुख्य सचिव एवं कार्मिक सचिव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पदनाम परिवर्तन से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। नई अधिसूचना के अनुसार निम्न वर्गीय लिपिक का पदनाम सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक का वरीय सहायक, प्रधान लिपिक का सहायक प्रशासी पदाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक का प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-2 तथा प्रशासी पदाधिकारी का पदनाम प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-1 कर दिया गया है।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष सूरजा कुजूर, जिला सचिव मनोज कुमार पासवान, संघ के संरक्षक प्रशासी पदाधिकारी विश्वनाथ भगत, गोवर्धन राम, मीडिया प्रभारी कुमार गौरव विशाल, अनिमेष कुमार, कोषाध्यक्ष लाल पंकज नाथ शाहदेव, विनोद कुमार राम, अवधेश कुमार सिंह, पुष्पेंद्र पांडे, पंकज कुमार, अरुण कुमार, अमित शाह, कृष्णकांत राय, विवेक कुमार, शैलेश कुमार, अभिषेक कुमार, अभिषेक सुमन, सरोज तेलरा, ललिता कुमारी, सीमा केरकेट्टा सहित समाहरणालय के सहायक संवर्ग के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।






Report By Ram Kumar (Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ