LATEHER : लातेहार में हेलमेट जांच अभियान, 34 वाहनों का ₹34 हजार का ई-चालान।

LATEHER : लातेहार में हेलमेट जांच अभियान, 34 वाहनों का ₹34 हजार का ई-चालान। 


लातेहार, झारखंड  ।

उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर दुपहिया वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। जांच में बिना हेलमेट चल रहे 34 वाहन चालकों से कुल ₹34,000 का ऑनलाइन ई-चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल 98 दुपहिया वाहनों की जांच की गई। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।






Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ