RAMGARH : आनंद साईं दरबार का 16वां स्थापना दिवस समारोह भव्य भंडारे के साथ हुआ संपन्न। ◆हजारों की संख्या में मंदिर परिसर पहुंचे श्रद्धालुगण, श्रद्धा के साथ किया प्रसाद ग्रहण ।

RAMGARH : आनंद साईं दरबार का 16वां स्थापना दिवस समारोह भव्य भंडारे के साथ हुआ संपन्न। 

◆हजारों की संख्या में मंदिर परिसर पहुंचे श्रद्धालुगण, श्रद्धा के साथ किया प्रसाद ग्रहण । 


रामगढ़, झारखंड  । 

राधा कृष्ण काॅलोनी स्थित आनंद साईं दरबार का 16वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को भव्य भंडारे के साथ  संपन्न हो गया। भंडारे मे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और साईं बाबा का आशीर्वाद लेने के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे से पूर्व हुआ पूजन और आरती का अनुष्ठान

आनंद साईं दरबार के 16वें स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में पूजन और आरती का आयोजन किया गया। जिसमें पुजारी राजेश कुमार पांडे की देखरेख में  यजमान अनूप कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू एवं अजीत जायसवाल ने विधि पूर्वक साई बाबा की पूजा अर्चना कर जिले के खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।

पूजन और आरती के उपरांत किया गया भंडारे का उद्घाटन

आनंद साईं दरबार के 16वें स्थापना दिवस के तीसरे दिन आयोजित भंडारे का थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, अरूण कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू एवं बलजी ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने कहा कि साईं बाबा भक्त वत्सल हैं जो श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण करते हैं। जबकि अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि यह साईं बाबा की कृपा है जिसके कारण यहां आनंद साईं दरबार के स्थापना दिवस समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने कहा कि साईं बाबा की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे यही मेरी उनसे कामना है। भंडारे के उद्घाटन के उपरांत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।


ये थे उपस्थित

भंडारे में खोंगेंद्र साव, डाॅ. जितेंद्र प्रसाद, मोहनलाल साव, विरेंद्र यादव, गोविंद मेवाड़, विजय मेवाड़, मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा,  कृति गौरव, धर्मेंद्र साव भोपाली, अरूण कुमार महतो, अजीत जायसवाल, सुजीत सिन्हा, आशीष कुमार मिश्रा, धनंजय कुमार पुटूस, किशोर महतो, राजेश साव, संजय साव, अशोक कुमार महतो, मनोज मंडल, रंजन फौजी,  राजेश साव, नवनीत कुमार, धमेंन्द्र पटेल, तरूण बागी, आनंद प्रताप सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, उमेश  सिंह,  दिलीप राज, शीतल सिंह, सीटूू सलूजा शैलेन्द्र ठाकुर, मुन्ना सिन्हा, दीपू अग्रवाल, राजेश प्रसाद, टिकेश्वर प्रसाद, विनोद साहू, अजीत सोनी, दीपक साव, बसंत कुशवाहा, अनिल साव, सोनी कुमारी, गौतम कुमार, उमेश कुमार, अधिवक्ता आनंद सिन्हा, रामप्रवेश साव, विक्की सिन्हा, संजय कोयला, मोजन ठाकुर, नगेंद्र मुंडा, शिव शंकर साहू, नीरज पाठक,  रोहित कुमार गुप्ता, पंकज ठाकुर, श्रीकांत,  रवि साव, रामगुलाम मंडल, मुन्ना साव, मनीष साव, सुरेंद्र प्रजापति, बबलू कुमार, मनोज कुमार केवट, पवन साह, हरेंद्र साह, अजीत सोनी,  विनोद जायसवाल,  मनीष कुमार गुप्ता, मुन्ना साव, रवि साह, सुमित कुमार  सहित हजारों की संख्या में  बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।








Report By Sujit Sinha (Ramgarh, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ