CHANDANKIYARI : कॉ.भिखु रजवार की 13 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को चास प्रखण्ड के बोदरो में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

CHANDANKIYARI : कॉ.भिखु रजवार की 13 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को चास प्रखण्ड के बोदरो में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  ।

मार्क्सवादी समन्वय समिति के आजीवन क्रांतिकारी नेता कॉ.भिखु रजवार की 13 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को चास प्रखण्ड के बोदरो में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता माले नेता भीम रजक ने किया जबकि संचालन मनोज रजवार ने किया।  वहीं मुख्य रुप से माले के राज्य कमिटी के सदस्य दिलीप तिवारी मुख्य रुप से शामिल होकर स्वर्गीय भिखु रजवार की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पण कर नमन करने के उपरांत कहा कि आज हम वैसे महापुरुष की श्रद्धांजलि अर्पण कर नमन कर रहे हैं। जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज की सेवा के प्रति समर्पित कर दिया था। उनके विचारों को आत्मसात कर उनके द्वारा देखे गए भयमुक्त समाज की निर्माण करने की सपने को पुरा करने की संकल्प लेने कि जरूरत है। वहीं किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने जरुरतमंद छात्र छात्राओं के बीच लेखन सामग्री वितरण कर स्वर्गीय भिखु रजवार की जीवन संघर्षों को याद किया। मौके पर कैलाश चन्द्र रजवार, नेम चांद रजवार, प्रेम रजवार, गौरी रजवार, त्रिवेणी कुमार रजवार, विशेश्वर रजवार, गोपी रजवार, रितिक कुमार आदि शामिल रहे ।







Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ