LATEHAR : लुकुईया डैम के समीप ट्रैक्टर पलटने से मालिक की मौत, एक गंभीर घायल।
लातेहार, झारखंड ।चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुईया डैम के समीप शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर मालिक उमेश गंझू (अलखडीहा निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप गंझू गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर डैम के मेढ़ से गुजर रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों व प्रशासन के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला गया। घायल संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ