LATEHAR : छोटे शहरों के छात्रों को नई उड़ान देगा NOTEBOOK : श्रेया राज ।

 LATEHAR : छोटे शहरों के छात्रों को नई उड़ान देगा NOTEBOOK : श्रेया राज । 


लातेहार, झारखंड। 

लातेहार की बेटी और दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से स्नातक श्रेया राज ने छोटे शहरों एवं सरकारी विद्यालयों के छात्रों को आत्मविश्वास और बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से NOTEBOOK की स्थापना की है।


श्रेया ने बताया कि वह स्वयं एक अंतर्मुखी छात्रा थीं, लेकिन मेहनत, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के बल पर दिल्ली विश्वविद्यालय तक पहुंचीं। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल शुरू की। NOTEBOOK के माध्यम से छात्रों को आत्मविश्वास निर्माण, संवाद कौशल, स्पोकन इंग्लिश, पब्लिक स्पीकिंग, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और करियर रेडीनेस जैसे महत्वपूर्ण कौशल सिखाए जाएंगे।

उनका मानना है कि प्रतिभा किसी शहर की मोहताज नहीं होती, जरूरत केवल सही दिशा और अवसर की होती है। मैं चाहती हूं कि हमारे क्षेत्र के होनहार छात्र इसका लाभ उठाएं इसके लिए वह इस नंबर पर संपर्क करें। 9065348233






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ