LATEHAR : 27 अगस्त को बीएस कॉलेज और संत जेवियर कॉलेज में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ ।
लातेहार, झारखंड ।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में बीएस कॉलेज, लातेहार एवं संत जेवियर कॉलेज, महुआडांड़ में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देशभर के 1600 से अधिक स्थानों पर मौजूद 8 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके बाद स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों के साथ संवाद आयोजित होगा। इसमें खेल अवसंरचना के विकास, भारत के उभरते स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तथा युवाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।
युवा संवाद में खेल सुविधाओं एवं कोचिंग को मजबूत करने, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को विकसित करने, शासन में युवा भागीदारी बढ़ाने तथा विकसित भारत के लिए युवाओं के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। युवाओं को अपने विचार, सुझाव और आकांक्षाएं साझा करने का अवसर भी मिलेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल विकास के साथ नेतृत्व, कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। प्रेस वार्ता में माई भारत के उप निदेशक तथा NSS कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद उपस्थित रहे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ