LATEHAR : लातेहार पानी टंकी के पास सड़क हादसा, तीन बाइक सवार घायल।

LATEHAR : लातेहार पानी टंकी के पास सड़क हादसा, तीन बाइक सवार घायल। 

लातेहार, झारखंड। 

 शहर के पानी टंकी के पास गुरुवार की रात करीब 7:30 बजे बाइक और वैगनआर कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही लातेहार जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल टेंपो से सदर अस्पताल भिजवाया। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल विकास भुईयां, पवन कुमार और अनिल उरांव का इलाज कराया।


घटना के दौरान संवेदक संघ के जिला कोषाध्यक्ष रविकांत पासवान, राकेश प्रसाद, उत्तम प्रसाद सहित अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों घायलों का लातेहार सदर अस्पताल में डॉक्टर द्वारा बेहतर इलाज किया जा रहा है। 






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ