LATEHAR : राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से मिले डीसी व एसपी, दी शुभकामनाएं।
लातेहार, झारखंड ।उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शनिवार को परिषदन भवन में नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। दोनों अधिकारियों ने श्री राम को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित योजनाओं और जिले की प्रगति को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने जिले के समग्र विकास में सामूहिक सहभागिता और समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ