New Delhi :*वेदांता ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, कर्मचारियों और समुदायों के समग्र कल्याण को दिया बढ़ावा*
*नई दिल्ली*
धातु, तेल एवं गैस, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति रखने वाले विश्व के अग्रणी प्राकृतिक संसाधन समूहों में से एक वेदांता समूह ने अपने विभिन्न व्यवसायों में अनेक वेलनेस पहलों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इन पहलों के जरिए समूह ने समग्र कल्याण को बढ़ावा देने तथा शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और सजग जीवनशैली को प्राथमिकता देने वाली संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। समूह के ‘केयर’ मूल्य के अनुरूप आयोजित ये कार्यक्रम स्वस्थ कार्यस्थलों के निर्माण और अपने परिचालन क्षेत्रों के आसपास के समुदायों के कल्याण को समर्थन देने के प्रति वेदांता की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
योग को विश्व के लिए भारत का कालातीत योगदान और मन, शरीर तथा आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक प्रभावशाली माध्यम मानते हुए, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। यह आंदोलन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य संवर्धन और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से प्रेरित है। इस वैश्विक आयोजन में वेदांता की भागीदारी, दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा के रूप में कल्याण को अपनाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
समूह के विभिन्न व्यवसायों, वेदांता लिमिटेड (जिसमें हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, वेदांता कॉपर, वेदांता निकेल, फेकोर तथा अन्य सहायक कंपनियां शामिल हैं), वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील और वेदांता पावर, ने स्वस्थ जीवनशैली और सजगता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग सत्रों और वेलनेस कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन पहलों में निर्देशित योग एवं ध्यान सत्र, योग विशेषज्ञों और चिकित्सकों के साथ संवाद तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित गतिविधियां शामिल थीं
इन उत्सवों का दायरा कार्यस्थलों से आगे बढ़कर वेदांता की प्रमुख सामाजिक प्रभाव पहल नंद घर तक भी पहुंचा। भारत के 17 राज्यों में फैले 13,000 से अधिक केंद्रों के साथ, नंद घर आधुनिकीकृत आंगनवाड़ी केंद्र हैं, जो प्रारंभिक बाल शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से बच्चों, महिलाओं और समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। नंद घर नेटवर्क के अंतर्गत बच्चों और माताओं ने योगासन एवं प्राणायाम गतिविधियों में भाग लिया, जिससे स्वस्थ जीवनशैली और समग्र कल्याण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला। इसके अतिरिक्त, झारखंड स्थित वेदांता एएएस विद्यालय कैफे, छत्तीसगढ़ के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों और कौशल विद्यालयों, राजस्थान के जिंक कौशल केंद्रों तथा अन्य सामुदायिक पहलों में भी योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें युवा शिक्षार्थियों और प्रशिक्षुओं ने सजगता और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों में भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ये आयोजन वेदांता की व्यापक ‘पीपल प्रैक्टिसेज’ दर्शन का विस्तार हैं, जिसका उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां लोग विकसित हों और सफलता प्राप्त करें। समूह आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय टाउनशिप, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन सुविधाओं, कर्मचारी वेलनेस कार्यक्रमों, सीखने एवं विकास पहलों तथा शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने वाले मंचों के माध्यम से समग्र कल्याण में निरंतर निवेश कर रहा है। कर्मचारियों में स्वामित्व और सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए वेदांता ने एम्प्लॉयी स्टॉक ओनरशिप स्कीम भी शुरू की है, जिससे कर्मचारी समूह की विकास यात्रा में सहभागी बन सकें और उनमें जुड़ाव की भावना और मजबूत हो।
सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेदांता खेल एवं फिटनेस पहलों में भागीदारी को भी प्रोत्साहित करता है। इनमें वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन (जयपुर) और वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन (उदयपुर) जैसी देशभर में आयोजित मैराथन शामिल हैं। ये मंच लोगों को फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने और स्वास्थ्य-केंद्रित संस्कृति विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
वेदांता की स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता केवल उसके कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। कंपनी मोबाइल स्वास्थ्य वैन, समर्पित अस्पतालों तथा दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कर्मचारियों और समुदायों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सामुदायिक स्वास्थ्य पहलों के माध्यम से व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इन प्रयासों के जरिए वेदांता अपने परिचालन क्षेत्रों में कल्याण के पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी हितधारकों के लिए साझा मूल्य का सृजन कर रहा है।
वेदांता निरंतर स्वास्थ्य, संतुलन और सामूहिक विकास की संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए अपने लोगों और समुदायों के प्रति देखभाल की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ