RAMGARH : आनंद साईं दरबार का 16वां स्थापना दिवस समारोह भव्य पालकी यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
◆हजारों की संख्या में शामिल हुए साईं भक्त
◆साईंनाथ के भजनों से भक्तिमय हुई फिजां
◆विधायक ममता देवी ने पालकी यात्रा में लिया भाग
रामगढ़, झारखंड ।
राधा कृष्ण कॉलोनी स्थित आनंद साईं दरबार का 16वाँ स्थापना दिवस समारोह बुधवार को भव्य पालकी यात्रा के साथ आरंभ हुआ। 4:00 बजे शुरू हुई पालकी यात्रा में हजारों की संख्या में साईं भक्त शामिल हुए और साईनाथ के भजन गाते रहे। आनंद साईं दरबार परिसर से हजारों साई भक्तों के साथ आरंभ हुई पालकी यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। पालकी यात्रा आनंद साईं दरबार से आरंभ होकर चट्टी बाजार, लोहार टोला, सुभाष चैक, मेन रोड, थाना चैक होते हुए वापस आनंद साईं दरबार पहुंचकर संपन्न हुई।
◆पालकी यात्रा का विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
साईं बाबा की पालकी यात्रा के नगर भ्रमण के क्रम में विभिन्न संगठनों द्वारा पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पालकी यात्रा के गुरूद्वारा साहिब के निकट पहुंचने पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से साईं भक्तों का स्वागत किया गया।
◆पालकी यात्रा में साईं बाबा का वेष धारण किये विमल शर्मा लोगों के बीच आकर्षण कर रहे केंद्र
साईं बाबा की पालकी यात्रा के क्रम में पूर्व विधायक यमुना शर्मा के पुत्र विमल शर्मा साईं बाबा का वेष धारण कर साथ चल रहे थे। अपने इस वेष में वे साईं भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।
◆राजू हलचल की टीम के साईं कथा पर आधारित प्रदर्शन से लोग हुए अचंभितसाईं बाबा की पालकी यात्रा के दौरान राजू हलचल की टीम द्वारा एक सुसज्जित वाहन पर साईं बाबा पर आधारित कथा श्रद्धालुओं के बीच प्रस्तुत की जा रही थी। जिसकी श्रद्धालुओं ने भरपूर सराहना की।
◆पालकी यात्रा में शामिल बैंड पार्टी ने साईं भजनों के धून से लोगों को किया मंत्रमुग्ध
साईं बाबा की पालकी यात्रा में शामिल बैंड पार्टी की टीम ने साईं भजनों की धून के माध्यम से साईं भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड पार्टी के इस प्रदर्शन की साईं भक्त प्रशंसा करते दिखे।
पालकी यात्रा में रामगढ़ विधायक ममता देवी, मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, बलजीत सिंह बेदी, मनोज कुमार मंडल, सीपी संतन, जितेंद्र प्रसाद डब्लू, अजीत जायसवाल, रंजन फौजी, मिथलेश सिंह, सचिन चंद्रवंशी, रोहित गुप्ता, सुधाशु राय, संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर, मुन्ना सिन्हा,
राजेश प्रसाद, टिकेश्वर प्रसाद, विनोद साहू, अजीत सोनी, दीपक साव, बसंत कुशवाहा, अनिल साव, अजीत जायसवाल, सोनी कुमारी, गौतम कुमार, उमेश कुमार, अधिवक्ता आनंद सिन्हा, रामप्रवेश साव, विक्की सिन्हा, संजय कोयला, माजन ठाकुर, नगेंद्र मुंडा, शिव शंकर साहू, नीरज पाठक, रोहित कुमार गुप्ता, पंकज ठाकुर, श्रीकांत, उमेश साव, रवि साव, रामगुलाम मंडल, मुन्ना साव, मनीष साव, सरेंद्र प्रजापति, बबलू कुमार, मनोज कुमार केवट, पवन साह, हरेंद्र साह, अजीत सोनी, पुजारी राजेश कुमार पांडे , विनोद जायसवाल, नवनीत कुमार, सलमान कादिर, मनीष कुमार गुप्ता, मुन्ना साव, रवि साह, सुमित कुमार मुन्ना सिन्हा गया प्रसाद सहित हजारों की संख्या में साईं भक्त शामिल हुए।
◆आज होगा पूजन और हवन
आनंद साईं दरबार के 16वें स्थापना दिवस समारोह के तहत गुरूवार को दूसरे दिन मंदिर परिसर में पूजन और हवन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पुजारी राजेश कुमार पांडे की देखरेख में संपन्न होगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
◆26 को होगा अटूट भंडारे का आयोजन
आनंद साईं दरबार के 16वें स्थापना दिवस समारोह के तहत 26 जून को पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में 12ः30 बजे से अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों साईं भक्त पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
Report By Sujit Sinha (Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha





0 टिप्पणियाँ