CHANDANKIYARI : छात्र छात्राओं के जाति, आवासीय, प्रमाण पत्र के परेशानी को देखते हुए किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।

CHANDANKIYARI : छात्र छात्राओं के जाति, आवासीय, प्रमाण पत्र के परेशानी को देखते हुए किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन । 


चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड। 

चन्दनकियारी के ग्रामीण, छात्र छात्राओं के अयथा हैरानी को लेकर किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी से सम्बन्धित अलग-अलग मांग सौंपा। श्री रजवार ने कहा कि हमें मालूम है कि पंचायत सेवक तथा हल्का कर्मचारीयों की कमी के कारण हल्का कर्मचारी लोग हर एक पंचायत में पहुंच नहीं पाते हैं। फलस्वरूप ग्रामीणों, छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आवेदन जैसे जन्म, मृत्यु, जाति, आवासीय, ओबीसी, आय, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि जमा करने के लिए जहां तहां दौड़ना पड़ता है।


श्री रजवार ने मांग किया कि प्रत्येक पंचायत के लिए सप्ताह में कम से कम एक निश्चित दिन एवं समय तय किया जाय जिस दिन पंचायत सेवक तथा हल्का कर्मचारी अवश्य उपस्थित रहेंगे। इस निर्णय को एक सूचना के रूप में प्रत्येक पंचायत भवन के प्रवेश द्वार पर चिपकाया जाय।

इससे ग्रामीणों, छात्र छात्राओं को अयथा हैरानी से मुक्ति मिलेगी और सरकार का विभिन्न कार्यक्रम सुचारु रुप से संचालित होगा। साथ ही साथ ग्रामीणों द्वारा दिए गए सभी प्रकार के आवेदन पत्रों को प्राप्ति स्वीकार सुनिश्चित करें। मौके पर जेएलकेएम नेता अंकित कुम्भकार, राजु टुडू, बलराम महतो शामिल रहे।






Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ