LATEHAR : भाजपा की जीत पर लातेहार में उत्सव का माहौल, मुकेश पाण्डेय ने दी बधाई ।
लातेहार, झारखंड ।
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के बाद लातेहार जिले में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि Narendra Modi, Amit Shah और Yogi Adityanath के नेतृत्व में पार्टी ने जनता का भरोसा जीता है। यह जीत भाजपा की नीतियों, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
मुकेश पाण्डेय ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर चलते हुए सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक असर चुनाव परिणामों में साफ दिख रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।
इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत संगठन को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ