RANCHI : *महापौर रोशनी खलको और उप-महापौर नीरज कुमार ने किया 29वें गणेश महोत्सव का उद्घाटन*
*रांची, झारखंड ।*
न्यू स्टार नव युवक संघ, श्री गणेश पूजा समिति, लोअर चुटिया द्वारा मेलाटांड़ मैदान में आयोजित 29वें वार्षिक गणेश महोत्सव का भव्य उद्घाटन आज दिनांक 14.09.2026 को शाम 7:30 बजे माननीय महापौर श्रीमती रोशनी खलको एवं माननीय उप-महापौर श्री नीरज कुमार के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया।
*हजारों श्रद्धालु उमड़े, मेले में रौनक:*
उद्घाटन समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेलाटांड़ मैदान में लगे भव्य मेले में 50 से अधिक दुकानें सजी हैं। श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।
*झूलों का बच्चों ने उठाया लुत्फ:*
बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में ब्रेक डांस, कोलंबस, मिकी माउस और ड्रैगन समेत कई बड़े झूले आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों ने झूलों का खूब आनंद लिया।
*रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम:*
देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नवीन साहू समेत समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद थे।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ