LATEHAR : मातृहस्तेन भोजन कार्यक्रम में माताओं ने अपने हाथों से छोटे बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया।
लातेहार, झारखंड ।
धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को आयोजित मातृहस्तेन भोजन कार्यक्रम में माताओं ने अपने हाथों से छोटे बच्चों (अरुण, उदय, प्रभात) को प्रेमपूर्वक भोजन कराया. इस भावनात्मक कार्यक्रम में "मां तू कितनी अच्छी है" गीत के साथ भोजन मंत्रोच्चार हुआ, जिसमें लगभग 60 माताओं ने भाग लिया.
इस कार्यक्रम का आयोजन शिशु वाटिका के द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य माताओं के साथ संवाद स्थापित करना था। प्रधानाचार्य ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा बच्चों के साथ मां का प्रेम और जुड़ाव बढ़ता है. साथ ही साथ प्रधानाचार्य ने भी कुछ भैया/ बहनों को अपने हाथों से भोजन कराया।कार्यक्रम को सफल बनाने में वाटिका की सभी दीदियों का सराहनीय सहयोग रहा।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ