LATEHAR : लातेहार में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश नेताओं का स्वागत, संगठन की मजबूती पर चर्चा।
लातेहार, झारखंड।
गढ़वा जाने के क्रम में आज लातेहार स्थित होटल यमी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश नेताओं का आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश दुबे, जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय एवं रोहित कुमार तिवारी उर्फ छोटे जी ने सभी वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंदc सहाय, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी, पलामू विधायक आलोक चौरसिया जी तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा ।
स्वागत के पश्चात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय एवं रोहित कुमार तिवारी उर्फ छोटे ने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।भाजपा नेताओं का यह दौरा संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ