RANCHI : *न्यू स्टार नव युवक संघ द्वारा 29वें वर्ष गणेश महोत्सव की भव्य तैयारी*
*रांची, झारखंड*न्यू स्टार नव युवक संघ, श्री गणेश पूजा समिति, लोअर चुटिया मेलाटांड़ मैदान में इस वर्ष 29वां गणेश महोत्सव बड़े ही भव्य रूप से मनाया जा रहा है। यह रांची का सबसे प्राचीन और भव्य 11 दिवसीय गणेश महोत्सव है।
इस वर्ष 55 फीट का आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है, जो झारखंड की लोक कला, संस्कृति और प्रकृति को समर्पित है। पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष श्री नवीन साहू जी ने बताया कि इस वर्ष पूजा का कुल बजट 16 लाख रुपये है। पंडाल का उद्घाटन रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलको जी के द्वारा दिनांक 14/09/2026 को संध्या 7 बजे किया जाएगा। यह महोत्सव 14/09/2026 से प्रारंभ होकर 24/09/2026 तक चलेगा।
इस 11 दिवसीय महोत्सव में मीना बाजार, बच्चों और बड़ों के लिए तरह-तरह के झूले तथा खाने-पीने के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। पूजा परिसर में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिसमें समिति के सदस्य और पुलिस बल सहयोग कर रहे हैं।
दिनांक 25/09/2026 को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस गणेश महोत्सव को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों - छात्रधारी महतो, कृष्णा शर्मा, राकेश सिंह, संदीप मेहता, हर्ष राज, रमेश साहू, अंकित शर्मा, राजा, अमर देव, आकाश, अस्मित, सुजीत सिन्हा, राजेश सिंह, सुनील सिंह, प्रवीण साहू, आदर्श सिंह, अंजय मेहता, सन्नी सिंह, संजय, राजेश आदि का विशेष योगदान है।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ