RAMGARH : वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की अनौपचारिक बैठक का हुआ आयोजन।
◆संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष विशेष रूप से हुए शामिल ।
गोला, रामगढ़, झारखंड ।वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की एक अनौपचारिक बैठक भंडारी रेस्टोरेंट के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झा ने की। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मधु सिन्हा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुजीत सिन्हा विशेष तौर पर उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन से संबंधित बातों की जानकारी उपस्थित पत्रकारों के साथ साझा किया तथा निकट भविष्य में पत्रकार हित जो भी मुद्दे हो उससे संबंधित सुझाव भी माँगे।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने गत दिनों झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को दिए गए ज्ञापन के बिन्दुओं पर सवों का ध्यान आकृष्ट करते हुए साझा किया। सवों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार स्वास्थ्य बीमा, पत्रकार पेंशन योजना पर विशेष रुप से चर्चा की। संगठन विस्तार पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने बारी बारी से अपनी अपनी बातों को रखा एवं संगठन हित सुझाव भी दिए जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने गंभीरता से सुना एवं उन्हें आश्वस्त किया कि महत्वपूर्ण सुझावों को "डिमांड ऑफ मेमोरेंडम" में शामिल किया जायेगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुजीत सिन्हा ने रामगढ़ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार झा को जिले में संगठन विस्तार करने का सुझाव दिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार शर्मा, दिलीप करमाली सहित कई अन्य मौजूद थे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ