DEOGHAR : श्रावणी मेला में बेहतर विधि-व्यवस्था के लिए देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर सम्मानित।
देवघर, झारखंड ।श्रावणी मेला के दौरान देवघर में बेहतर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए गए सराहनीय कार्यों के लिए वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की ओर से देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर को सम्मानित किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कापड़ी एवं राष्ट्रीय महासचिव भगवान तिवारी के नेतृत्व में एसपी प्रवीण पुष्कर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवघर जिला अध्यक्ष राजेश किशोर और आस्तिक गिरी उर्फ कृष्णा और कई पत्रकार एवं वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स से जुड़े पत्रकार साथी भी मौजूद रहे।
श्रावणी मेला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचे। ऐसे में सुरक्षा, यातायात एवं विधि-व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रही। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संगठन की ओर से एसपी प्रवीण पुष्कर के कार्यों की सराहना की गई।
सम्मान प्राप्त करने के बाद एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा इस तरह आगे बढ़कर अच्छे कार्यों को सम्मानित करना उन्हें अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और जब कोई पत्रकार संगठन सकारात्मक कार्यों को पहचानकर अधिकारियों एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करता है, तो इससे निश्चित रूप से काम करने का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स की इस पहल की सराहना करते हुए संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वॉयस ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानन्द ने इस सम्मान के लिए प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, देवघर के पत्रकार साथियों एवं संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का सम्मान करना सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला जैसे विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों का उत्साहवर्धन निश्चित रूप से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाता है।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ