LATEHAR : छिपादोहर स्कूल में पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक ।
लातेहार, झारखंड ।पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर छिपादोहर थाना पुलिस ने संत मरियम मध्य/उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद रहे।
पुलिस ने विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए डायन-बिसाही प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशापान से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। साथ ही नए आपराधिक कानून, आपात स्थिति में डायल 112 के उपयोग और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक पर निर्भर न रहकर तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ