LATEHAR : चंदनडीह में विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में आंदोलनकारियों की बैठक, 17 मई सम्मेलन की तैयारी तेज।

 LATEHAR : चंदनडीह में विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में आंदोलनकारियों की बैठक, 17 मई सम्मेलन की तैयारी तेज। 


लातेहार,झारखंड ।

 सोमवार को चंदनडीह में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र ठाकुर ने किया। बैठक में 17 मई 2026 को पलामू प्रमंडल में प्रस्तावित प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि लातेहार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसके लिए रणनीति तैयार की गई।बैठक में आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, नियोजन और पेंशन जैसे अहम मुद्दों को भी उठाया गया। अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने राज्य सरकार से मांग की कि आंदोलनकारियों को शीघ्र सम्मान देते हुए योग्यतानुसार तृतीय व चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला प्रशासन से सूचीबद्ध आंदोलनकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित करने की अपील की गई इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। रामनाथ भोक्ता (बरियातू) को संयुक्त सचिव, अनिल मनोहर एवं बरतु राम को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा राजू उरांव, इंद्रदेव भगत, दशरथ सिंह, अली हुसैन, किरानी उरांव, सुरेश उरांव, वीरेंद्र उरांव, जीतराम उरांव, बलराम उरांव, मंगलदेव प्रधान, संदीप उरांव, शुक्र गंजू, राधिका पासवान, प्रदीप सिंह, रामजन्म उरांव, दिलीप सिंह, बंधू सिंह, विष्णु अमृत गंजू उरांव को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में अर्जुन चंद्रवंशी, प्रसाद प्रधान, दयानंद पांडेय, मंगलदेव राव, राजीव राव, डॉ. इंद्रदेव भगत, हीरा सिंह, कन्हाई सिंह, सत्येंद्र उरांव, फूलों देवी, शिवनाथ मेहता, सतेंद्र भगत, रविंद्र उरांव समेत कई आंदोलनकारी मौजूद थे।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ