LATEHAR : झामुमो की जिला स्तरीय बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर ।

 LATEHAR : झामुमो की जिला स्तरीय बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर  । 


लातेहार, झारखंड  ।

झामुमो जिला कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम की उपस्थिति में लातेहार एवं मनिका विधानसभा के बूथ लेवल एजेंट और SIR को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर सभी प्रखंडों में बूथ स्तर पर दस सदस्यीय समिति गठन का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं बैद्यनाथ राम ने बूथ लेवल एजेंट की सक्रियता को आवश्यक बताते हुए कहा कि आगामी जनगणना के बाद होने वाले पंचायत चुनाव में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि प्रखंड अध्यक्षों के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर एजेंट बनाने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे,झामुमो प्रवक्ता सुशील कुमार यादव समेत जिला, प्रखंड व नगर कमिटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ