LATEHAR : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई NEET (UG) परीक्षा, 158 अभ्यर्थी शामिल।
लातेहार, झारखंड।
लातेहार जिले में रविवार को NEET (UG) परीक्षा 2025 का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को केंद्र बनाया गया था, जहां कुल 166 अभ्यर्थियों में से 158 उपस्थित हुए, जबकि 8 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा पेयजल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई।जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ