LATEHAR : शिबू सोरेन की स्मृति में चंदवा में होगा दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट।
लातेहार/चंदवा, झारखंड ।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने बुधवार को चंदवा स्थित पथ निर्माण विभाग सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्वर्गीय शिबू सोरेन की स्मृति में दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 मई को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगा और यह लगातार 11 दिनों तक चलेगी। टूर्नामेंट का आयोजन कमांडो क्लब द्वारा कराया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के दौरान समाज के हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि खेल भाईचारे, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देता है तथा युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखने में भी मददगार साबित होता है। मौके पर अश्विनी मिश्रा, मनीष कुमार, अंकित कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, दारा सिंह, रिंकू कुमार, पवन कुमार और आलोक कुमार समेत कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन समिति ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ