LATEHAR : उपायुक्त संदीप कुमार ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण ।

LATEHAR :  उपायुक्त संदीप कुमार ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण । 


लातेहार, झारखंड  ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण और भौतिक स्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र एवं तैनात सुरक्षा बलों का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।








Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ