LATEHAR : एसडीओ अजय कुमार रजक ने कृषि दुकानों की जांच की, खाद-बीज बिक्री पर रखी नजर।

 LATEHAR : एसडीओ अजय कुमार रजक ने कृषि दुकानों की जांच की, खाद-बीज बिक्री पर रखी नजर। 

लातेहार, झारखंड  ।

उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न कृषि दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान खाद, बीज एवं कृषि सामग्री की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री, स्टॉक पंजी, लाइसेंस और गुणवत्ता मानकों की जांच की गई।


अधिकारियों ने दुकानदारों को किसानों को तय दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं किसानों से भी जानकारी ली गई और किसी प्रकार की अनियमितता या अधिक मूल्य वसूली की शिकायत प्रशासन को देने की अपील की गई।


एसडीओ अजय कुमार रजक ने कहा कि किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। खाद-बीज की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ