LATEHAR : 15वें वित्त योजनाओं में लापरवाही का आरोप, प्राक्कलन में देरी पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

 LATEHAR : 15वें वित्त योजनाओं में लापरवाही का आरोप, प्राक्कलन में देरी पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन। 


लातेहार,झारखंड । 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं में हो रही देरी और तकनीकी परेशानियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने लातेहार प्रखंड में पदस्थापित कनिय अभियंता रितेश प्रसाद को 15वें वित्त विभाग के कार्यभार से मुक्त कर किसी अन्य अभियंता को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है।आर्सेन तिर्की ने कहा कि कनिय अभियंता रितेश प्रसाद लातेहार प्रखंड में पूर्ण प्रभार के साथ कार्यरत हैं, वहीं उनके पास चंदवा प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार भी है। अधिक कार्यभार होने के कारण 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं का प्राक्कलन समय पर तैयार नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित मापी पुस्तिका का संधारण भी प्रभावित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि समय पर प्राक्कलन नहीं बनने से विकास योजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है और कई योजनाओं के संचालन में अनावश्यक विलंब हो रहा है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने मांग की कि जनहित एवं योजनाओं की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए विभाग में किसी अन्य कनिय अभियंता की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि योजनाओं का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके।ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त एवं उपविकास आयुक्त को भी भेजी गई है।







Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ