RANCHI : *हरमू में सांसद निधि से निर्मित आधुनिक सामुदायिक भवन का उद्घाटन* *आमजन को सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों हेतु मिला सम्मानजनक और सुलभ केंद्र : दीपक प्रकाश*

  RANCHI : *हरमू में सांसद निधि से निर्मित आधुनिक सामुदायिक भवन का उद्घाटन* 

 *आमजन को सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों हेतु मिला सम्मानजनक और सुलभ केंद्र : दीपक प्रकाश* 

रांची, झारखंड। 

समाज की वास्तविक सेवा वही है, जो आमजन के सपनों और आवश्यकताओं को सम्मानपूर्वक पूरा करे।

इसी भावना के साथ आज राँची के हरमू क्षेत्र में दीपक प्रकाश, सांसद राज्यसभा, झारखंड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा झारखंड के सांसद निधि से निर्मित भव्य एवं आधुनिक सामुदायिक भवन का विधिवत पूजन, हवन एवं उद्घाटन संपन्न हुआ।


इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सामुदायिक भवन केवल एक भवन नहीं बल्कि समाज के उन हजारों परिवारों की आवश्यकता और भावनाओं से जुड़ा एक जनोपयोगी प्रयास है जो आर्थिक कारणों से बड़े एवं महंगे बैंक्वेट हॉल में अपने सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने में असमर्थ रहते हैं।


उन्होंने कहा कि अब यह भवन विवाह, उपनयन, सामाजिक बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए आमजन के लिए एक सुलभ, सम्मानजनक एवं उपयोगी केंद्र के रूप में कार्य करेगा।


उन्होंने आगे कहा कि उनकी सदैव यह सोच रही है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हों जहां वे बिना आर्थिक बोझ के अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन गरिमा के साथ कर सकें। हरमू का यह सामुदायिक भवन उसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है


दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि आने वाले समय में इस सामुदायिक भवन को और अधिक भव्य एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यह संपूर्ण क्षेत्र के लिए एक आदर्श सामाजिक केंद्र बन सके।


उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा के सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता गण सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।






By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ