LATEHAR : ‘नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा’ के तहत संस्कृति दर्शन कार्यक्रम आयोजित।
लातेहार, झारखंड।धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्ले स्कूल शिशु वाटिका में ‘नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा’ के अंतर्गत संस्कृति दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कक्षा अरुण के नन्हे बच्चों को मां दुर्गा मंदिर का दर्शन कराया गया। इस दौरान बच्चों को मां दुर्गा एवं उनके शस्त्रों से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारियां दी गईं। मंदिर के पुरोहित ने बच्चों को सामान्य पूजन-विधि और अभिवादन की प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मातृ आचार्य शिल्पा कुमारी सहित विद्यालय के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ