LATEHAR : ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाया गया वाहन जांच अभियान,70 वाहनों का कटा चालान।
लातेहार, झारखंड ।उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और राजस्व संग्रहण को लेकर 13 व 14 मई 2026 को शाम 7बजे से रात 10:30 बजे तक लातेहार थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान भारी वाहनों के कागजातों की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया।सभी चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से ड्रिंक एंड ड्राइव जांच भी की गई।
जांच में कुल 98 वाहनों की जांच हुई, जिनमें 70 वाहनों का ऑनलाइन चालान कर 2 लाख 4 हजार 500रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं परमिट शर्तों का पालन नहीं करने पर एक बस का भी चालान किया गया।
चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की गई।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ