LATEHAR : पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन ।
लातेहार, झारखंड ।झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई लातेहार ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष बंसी यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार में युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नियुक्तियों की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रह गई है और परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है, जिससे मेहनती युवाओं के सपने टूट रहे हैं। वहीं जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि झारखंड में परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में महेश सिंह, पंकज सिंह, अमलेश कुमार सिंह, छोटू राजा, परशुराम लोहार, शीला देवी, आशा देवी, ध्रुव कुमार पांडे, पिंटू कुमार रजक, अमरजीत सिंह, गौरव दास, राजीव रंजन पांडेय, उषा देवी, अश्विनी सिंह, सुमंत कुमार, सतनारायण प्रसाद, अजय तिवारी, रितेश सौन्दिक,अनिल सिंह, रघुवीर यादव, बबन पासवान, सुभाष सिंह, सोनू सिंह, अनिल सिंह, प्रमोद प्रसाद,आनंद सिंह सुमित सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ