LATEHAR : भाजपा स्थापना दिवस पर सिंजो गांव में जनसभा, केंद्र की योजनाओं पर दिया गया जोर।
लातेहार, झारखंड ।
लातेहार विधानसभा क्षेत्र के भूसुर पंचायत अंतर्गत ग्राम सिंजो में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “बस्ती चलो अभियान” के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि (मनरेगा) पिंटू कुमार रजक ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है।कार्यक्रम में मुखिया सुरेंद्र भगत, पंचायत समिति सदस्य पुनीत भैया, समाजसेवी देवेंद्र राम, सूर्य देव प्रसाद, विनय प्रसाद, मंडल महामंत्री दीपक पासवान, आलोक कुमार, अकेला पप्पू कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद, आशीष कुमार, धनेश्वर यादव, अजीत प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रभारी लालमोहन साव ने किया।Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ