LATEHAR : वाटिका खंड में अभिभावक शिक्षा सह अभिभावक गोष्ठी संपन्न।

 LATEHAR : वाटिका खंड में अभिभावक शिक्षा सह अभिभावक गोष्ठी संपन्न। 

लातेहार, झारखंड ।

 सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को कक्षा अरुण से द्वितीय तक के वाटिका खंड में अभिभावक शिक्षा सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।


नवीन सत्र 2026-27 के अवसर पर विद्या भारती के अंतर्गत संचालित शिशु वाटिका की 12 प्रमुख व्यवस्थाओं से अभिभावकों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय परिवार की अभिभावकों से अपेक्षाओं की भी जानकारी दी गई।


गोष्ठी के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से अभिभावकों का प्रशिक्षण एवं मनोरंजन कराया गया, जिससे उन्हें शिक्षण पद्धति को समझने का अवसर मिला। प्रधानाचार्य श्री मुखर्जी ने कहा कि क्रियाकलाप आधारित शिक्षा से बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।इस कार्यक्रम में 60 से अधिक महिला एवं पुरुष अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी सहित नीलम अम्बषटा, पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी एवं रुबी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ