LATEHAR : बनहरदी कोयला परियोजना में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई, बच्चों के बीच सामग्री वितरित।
लातेहार, झारखंड ।बनहरदी कोयला खनन परियोजना के साइट कार्यालय में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर एम. चंद्र सेगर (अपर महाप्रबंधक, कोयला खनन), विनेश कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक), संजय कुमार (उप प्रबंधक, मानव संसाधन), आदित्य वैश्य (अधिकारी, मानव संसाधन) एवं अबीर लाल (कार्यपालक, भूमि अधिग्रहण/पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए उनके द्वारा समाज और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निकटवर्ती विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खुशी का माहौल देखा गया।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ